मनोरंजन

सी शंकरन पर बनने वाली अक्षय कुमार की फिल्म का नाम आया सामने

हाल ही में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का नाम सामने आया है, यह फिल्म होली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में आर. माधवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसी फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। क्या है अक्षय की इस फिल्म का नाम, जानिए? 

अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्म रिलीज होंगी, अधिकतर फिल्मों की रिलीज डेट और नाम पहले से ही तय थे। लेकिन उनकी एक फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया था। यह फिल्म मशहूर वकील सी शंकरन के जीवन पर आधारित है। हाल ही में पता चला है कि इस फिल्म का नाम तय हो चुका है। नाम भी ऐसा है, जिसका कनेक्शन अक्षय कुमार की एक पुरानी और हिट फिल्म से मिलता है।

क्या रखा गया है फिल्म का नाम 
कुछ मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सी शंकरन के जीवन पर बनने वाली अक्षय कुमार की फिल्म का नाम ‘केसरी 2’ रखा गया है। यह नाम अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ से लिया है। लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। 

केसरी की सफलता को भुनाने की कोशिश 
ऐसा लगता है कि फिल्म ‘केसरी’ को मिली सफलता का फायदा लेने के लिए अक्षय की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘केसरी 2’ रखा गया है। दरअसल, दोनों ही फिल्मों का बैकडॉप, कहानी अलग-अलग समय, काल की हैं। 

माधवन की भी होगी अहम भूमिका
फिल्म ‘केसरी 2’ में अक्षय कुमार के अलावा आर. माधवन भी हैं। इस फिल्म में उनका एक अहम रोल होने वाला है। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो यह आजादी से पहले की है। इसमें स्वतंत्रता के दौरान हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा।

अक्षय की आने वाली फिल्में 
इस साल अक्षय कुमार अलग-अलग जॉनर की फिल्में करने वाले हैं, जिसमें ‘हाउसफुल 5’ शामिल है। साथ ही वह एक साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अपनी ही हिट फिल्म के सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी इस साल अक्षय दिखाएंगे देंगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button