मनोरंजन

‘हाउसफुल 5’ का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 5 का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे। अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हुई। अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 5 के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए इस फिल्म में दिखाए किलर मास्क को पहनकर लोगों के बीच पहुंचे और दर्शकों से उनकी राय जानी।

अक्षय ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, इसमें वह एक सिनेमा हॉल के बाहर ‘किलर मास्क’ में दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म देखकर निकले दर्शकों से पूछ रहे हैं कि उन्हें ‘हाउसफुल 5’ कैसी लगी। अक्षय के चेहरे पर मास्क था, इसलिए दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए और अपनी राय दी। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बस यूं ही मैंने सोचा कि किलर मास्क पहनकर ‘हाउसफुल 5’ का शो देखकर निकलने वाले लोगों का इंटरव्यू लूं. आखिर में पकड़ा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले भाग गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button