खेल

अक्षर पटेल को लगा दोहरा झटका, टीम की पहली हार के बाद BCCI ने ठोका जुर्माना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल खेले गए मैच में धीमे ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत धीमे ओवर रेट का दोषी पाया गया। इसी के तहत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। इस बार से आईपीएल में इसके लिए मैच निलंबन का कोई नियम नहीं है। उल्लेखनीय है कि रविवार को खेले गये इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के हाथों 12 रनों की हार झेलनी पड़ी थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button