महाराष्ट्र

महिला दिवस पर भी चलेगी महाराष्ट्र विधानसभा, 10 मार्च को अजित पेश करेंगे बजट

मुंबई: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद सत्ता में लौटी महायुति सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा। राज्य विधानमंडल का बजट सत्र मुंबई में आयोजित होगा। यह 3 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च 2025 तक चलेगा। राज्य का बजट 10 मार्च को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। महायुति के दूसरे कार्यकाल के आखिर में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बजट पेश किया था। इसमें उन्होंने लाडली बहन योजना का ऐलान किया था। फडणवीस सरकार में भी उन्हें वित्त विभाग मिला है। ऐसे में अजित पवार ही बजट पेश करेंगे। बीजेपी के अगुवाई वाली महायुति गठबंधन में विधानसभा चुनावों में लाडली बहन योजना की सम्मान राशि को 1500 रुपये बढ़ाकर 2100 रुपये करने का ऐलान किया था। महाराष्ट्र की विधानसभा 8 मार्च को भी चलेगी। ऐसे में अटकलें लग रही है कि क्या लाडली बहनों के वोटों से महाजीत हासिल करने वाली महायुति सरकार कोई बड़ा ऐलान करेगी?

मुंबई में हुई बड़ी बैठक
रविवार को मुंबई में विधान सभा एवं विधान परिषद मामलों की सलाहकार समिति की बैठक रविवार को विधान भवन, मुंबई में हुई। इस दौरान सम्मेलन की कार्यवाही पर चर्चा की गई। इस बैठक में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, शंभुराज देसाई, विधायक प्रसाद लाड, प्रवीण दारकेकर, एडवोकेट अनिल परब, हेमंत पाटिल, श्रीकांत भारतीय, छगन भुजबल, जितेंद्र आव्हाड, डॉ. नितिन राऊत, रणधीर सावरकर, अमीन पटेल, विधान सचिव (1) जितेंद्र भोले, सचिव (2) विलास आठवले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। विधान परिषद के उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।

होली के दिन रहेगा अवकाश
बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि महाराष्ट्र की विधान सभा 8 मार्च 2025 के सार्वजनिक अवकाश पर अपना कार्य जारी रखेगी, जबकि इस बैठक में 13 मार्च, 2025 को होली के अवसर पर अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया। महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र की तारीखें तय होने के बाद अब सभी की नजरें राज्य के बजट पर टिकी हैं। देखना होगा कि कैसे अजित पवार लाडली बहन योजना के लिए फंड की व्यवस्था रखने का ऐलान करते हुए वित्तीय सामंजस्य बनाते हैं। महाराष्ट्र की नई विधानसभा में आधिकारिक तौर विपक्ष के नेता का चयन नहीं हुआ है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आदित्य ठाकरे और कांग्रेस ने विजय वडेट्टीवार को पार्टी का नेता घोषित किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button