महाराष्ट्र

पुणे में समय पर इलाज न मिलने से गर्भवती महिला की मौत, अजित ने दिए जांच के आदेश

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में सात महीने की गर्भवती महिला तनीषा भिसे की मौत के मामले की जांच होगी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल की घटना की गहन जांच के आदेश उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दिए हैं। परिवार ने आरोप लगाया था कि तनीषा भिसे की मौत समय पर इलाज न मिलने के कारण हुई। पवार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक समिति के माध्यम से जांच शुरू कराई है।

कलेक्टर से ली घटना की रिपोर्ट
इस पूरे मामले में मीडिया में तूल पकड़ने के बाद डिप्टी सीएम ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पवार ने पुणे जिला कलेक्टर से पूरी रिपोर्ट लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग को त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। पवार ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पवार ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी। पवार भविष्य में ऐसी घटना हो। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

क्या है पूरा मामला
पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल पर आराेप है कि उन्होंने तनीषा भिसे को भर्ती करने से मना कर दिया था। तनीषा को गर्भावस्था से जुड़ी कुछ परेशानियां हो रही थीं। उनका परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गया। तनीषा के पति, सुशांत भिसे का कहना है कि अस्पताल ने इलाज के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे। सुशांत तुरंत 2.5 लाख रुपये देने को तैयार थे। फिर भी अस्पताल ने इलाज शुरू करने से मना कर दिया। इस वजह से इलाज में देरी हुई और तनीषा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद मौत हुई। सुशांत महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य अमित गोरखे के निजी सचिव हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के गर्भ में जुड़वां बच्चे थे।

आरोपों पर अस्पताल की सफाई
दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी (Public Relations Officer) रवि पालेकर ने इन आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो जानकारी दी जा रही है, वह अधूरी है और इससे अस्पताल की छवि खराब हो रही है। हम एक आंतरिक जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और सभी जरूरी जानकारी राज्य सरकार को देंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button