अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: रमेश विश्वास कुमार, ईश्वर का चमत्कार… लाशों के अंबार के बीच एक शख्स जिंदा

नई दिल्ली: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय… अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन इसी हादसे में एक ऐसा चमत्कार हुआ है, जिसके बारे में सुनकर लोग चौंक रहे हैं। दरअसल इतने बड़े हादसे में प्लेन के 11ए पर एक जीवित शख्स मिला है, जिसका नाम रमेश विश्वास कुमार है। वह खुद चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। अहमदाबाद पुलिस ने इस चमत्कार की पुष्टि खुद की है।

एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, ‘पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित शख्स मिला। शख्स का इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।’

रमेश विश्वास कुमार ने न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए कहा, ‘हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं। मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है।’

अहमदाबाद विमान हादसा बेहद दुखद: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे को ‘बेहद दुखद’ करार देते हुए इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘यह एक बेहद दुखद हादसा है। हम उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’जायसवाल ने कहा कि स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है और संबंधित एजेंसियों से अधिक जानकारियां जल्द सामने आएंगी। एअर इंडिया के मुताबिक, अहमदाबाद से गैटविक (लंदन) जा रहे विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश और एक कनाडाई नागरिक सवार थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button