जरा हट के

गेहूं धोने के बाद सुखाने के लिए बंदे ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़…

Washing Machine Me Sukhaya Gehu Video: दुनियाभर में एक से बढ़कर एक जुगाड़बाज इंसान मौजूद हैं, जिनका टैलेंट कई बार हैरान कर देता है, तो कई बार सोचने पर मजबूर कर देता है. हाल ही में एक ऐसे ही भाईसाहब का कारनामा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने वॉशिंग मशीन में गेहूं सुखाने का एक ऐसा बढ़िया जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. इंटरनेट पर अब इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग जहां तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं कुछ लोग एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए खूब मौज ले रहे हैं.

ऐसा जुगाड़ शायद ही कभी देखा होगा

बदलते वक्त के साथ लोग बदल रहे हैं और बिजी लाइफस्टाइल में अपने काम को आसान और जल्दी करने के लिए कई बार ऐसे हैक ढूंढ निकालते हैं, जिन्हें देखकर कई बार तो खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक शख्स वॉशिंग मशीन में गेहूं सुखाने के लिए गजब का देसी जुगाड़ लगा रहा है. आज के समय में लोग पिसे गेहूं के आटे का पैकेट मार्केट से ले आते हैं, लेकिन पहले लोग बाकायदा घरों में गेहूं को धोते थे और फिर उन्हें धूप दिखाकर सुखाने के बाद चक्की पर पिसने के लिए डाल देते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ अब ये कुछ प्रक्रियाएं भी बदलती जा रही हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button