छत्तीसगढ़

बच्चे के पैदा होने के बाद मां ने तालाब के पास फेंकवा दिया अपना बच्चा !

Raipur Crime News: . संतान की कीमत वो मां-बांप जानते है जिन्हें संतान नहीं होती… न जाने वे कितनी मिन्नते करते होंगे, हर उस दरबार में जाते होंगे जहां से उनकी संतान प्राप्ति की मुराद पूरी होने की उम्मीद होती है. लेकिन राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक बच्चे के पैदा होने के बाद उसे तालाब के पास फेंक दिया गया. जहां उसकी मौत हो गई. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि संतान को उसकी मां ने फेंका या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने.

पूरा मामला राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बंजारी नगर रावाभाठा तालाब के पास का है. यहां एक अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

सूचना देने वाले कृष्णा वर्मा (30), जो रावाभाठा क्षेत्र में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में बंजारी नगर जा रहे थे. रास्ते में तालाब के किनारे भीड़ लगी देखी, जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो एक नवजात शिशु का शव पड़ा था, जिसकी उम्र 1-2 दिन बताई जा रही है.

 घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने अज्ञात महिला पर शिशु का जन्म छिपाने के उद्देश्य से तालाब किनारे फेंकने का संदेह जताया है. मामले की प्राथमिक जांच के बाद मर्ग क्रमांक 140/23 के तहत धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) के तहत मामला दर्ज किया गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button