अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

खाद्य सुरक्षा विभाग का मिठाइयों की सख्ती से जांच के बाद 6 खाद्य पदार्थ पाए गए अवमानक, नष्टीकरण के साथ लगाया गया जुर्माना

महासमुंद। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की सख्त जांच अभियान चलाया है. कलेक्टर के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ज्योति भानु और शंखनाद भोई ने अपने प्रभार क्षेत्र में अगस्त में 06 विधिक और 11 सर्वलेंस नमूने संकलित किए हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ये नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं. अब तक 09 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. शेष रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के निर्देश पर, 13 अगस्त 2024 को सरायपाली शहर में चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 71 खाद्य पदार्थों की जांच की गई. इस दौरान 06 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए, जिन्हें तुरंत विनष्ट करवा दिया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए चलित खाद्य प्रयोगशाला का उपयोग करते हुए जांच और निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है.

इससे पहले, जुलाई 2024 में, 11 विधिक और 17 सर्वलेंस नमूने संकलित किए गए थे, जिनमें से 21 खाद्य पदार्थों की मानक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी. जुलाई में 204 खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें 15 अवमानक पाए गए थे। इन अवमानक मामलों में से दो मिठाइयों के खिलाफ मामले दर्ज कर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी और न्याय निर्णयन अधिकारी, जिला महासमुंद के न्यायालय में प्रस्तुत किए गए. न्यायालय ने जुलाई 2024 में 4 मामलों में कुल 56,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया. इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य विक्रेताओं को अखाद्य रंगों के उपयोग और तले हुए खाद्य पदार्थों को अखबारी पेपर में परोसने से मना किया. खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए चलित खाद्य प्रयोगशाला का उपयोग करते हुए जांच और निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button