छत्तीसगढ़

रेकी के बाद ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, रायपुर, बालोद, बिलासपुर समेत कई जिलों में वारदात को दे चुके हैं अंजाम

 बिलासपुर. बिलासपुर, रायपुर समेत कई जिलों के रेकी के बाद ज्वेलरी दुकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों से इन आरोपियों को पकड़ा गया.

बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने प्रदेश के रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, बालोद, बलौदाबाजार, अम्बिकापुर व बिलासपुर जिले के सीपत व चकरभाठा में सोने-चांदी के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गए आरोपियों से 33 किग्रा चांदी के जेवर, चांदी की सिल्ली, 125 ग्राम सोने के जेवर, 4 लाख रुपए नगदी, चोरी के लिए उपयोग में लाए एक कार, एक बाइक, 6 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. आईजी ने बताया, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले. टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान के बाद उनके शरीर के टैटू/गोदना निशान से पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह तक पहुंची.

ये आरोपी पकड़े गए –

अमित सिंह उम्र 33 साल निवासी गनयारी थाना कोतवाली वैढन जिला सिंगरौली मप्र (खरीददार का सहयोगी).

लालमन उर्फ बडका उम्र 54 साल निवासी बरहवाटोला, जिला सिंगरौली मप्र, (पूर्व में 11 अपराध दर्ज)

रामधीन बसोर उम्र 56 साल निवासी बाघाडीह हथकौडापारा पीपरडाढ, सिगरौली मप्र (पूर्व में 17 अपराध दर्ज)

सियाराम बसोर उम्र 51 साल निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली मप्र (पूर्व में 15 अपराध दर्ज)

लालजी उर्फ किनका बसोर उम्र 35 साल निवासी लामीदह सरई सिंगरौली मप्र (पूर्व में 08 अपराध दर्ज)

राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया उम्र 37 साल निवासी गजरा बहरा थाना सरई जिला सिंगरौली मप्र (खरीददार)

मनीश सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू उम्र 30 वर्ष निवासी मेन रोड गनयारी वैढन जिला सिंगरौली मप्र (खरीददार)

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button