मनोरंजन

मुंबई के बाद अब कर्नाटक में भी बैन हुई अन्नू कपूर की ‘हमारे बारह’

Annu Kapoor की फिल्म Humare Baarah पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. मुंबई के बाद कर्नाटक सरकार ने भी इस फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी है. हालांकि मुंबई कोर्ट ने कुछ बदलाव के बाद इसे रिलीज़ करने की परमिशन दे दी है. कर्नाटक की अथॉरिटीज़ ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसके रिलीज़ पर बैन लगाने की रिक्वेस्ट की थी.

कर्नाटक सरकार का मानना है कि इस फिल्म की रिलीज़ के बाद साम्प्रदायिक तनाव बढ़ जाएगा. लोगों के बीच हिंसा भी भड़क सकती है. इसी वजह से सरकार ने ‘हमारे बारह’ की रिलीज़ पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. कर्नाटक सिनेमा एक्ट 1964 के तहत ये बैन लगाया गया है. ‘हमारे बारह’ 07 जून को थिएटर्स में रिलीज़ की जानी थी. मगर फिलहाल इसे कर्नाटक में रिलीज़ नहीं किया गया है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा

कर्नाटक से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट से इस फिल्म पर बैन लगाई थी. महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले अजहर तांबोली नाम के एक शख्स ने कोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल की थी. इसी याचिका पर सुनवाई की गई. याचिकाकर्ता ने फिल्म के दो सीन्स को काटे जाने की मांग की. मेकर्स ने उनकी इस मांग को स्वीकारा और कोर्ट ने फिल्म को रिलीज़ करने की इजाज़त दे दी.

क्या है ‘हमारे बारह’ की कहानी

‘हमारे बारह’ फिल्म पर बीते कई दिनों से चर्चा हो रही है. इसका बोल्ड नेरेटिव ही चर्चा का विषय बना है. देश की ओवर पॉपुलेशन को लेकर बनी इस फिल्म में कई प्रोवोकिंग डायलॉग्स और सीन्स दिखाए गए हैं. जिन्होंने ट्रेलर से ही पब्लिक का अटेंशन खींच लिया है. फिल्म एक स्पेसेफिक कम्युनिटी के लोगों को लेकर चीज़ें दिखाई गई हैं. इसके नाम को लेकर भी बवाल हुआ था. पहले इसका नाम ‘हम दो हमारे बारह’ था, अब इसे ‘हमारे बारह’ नाम से रिलीज़ किया गया था.

फिल्म में अन्नू कपूर के साथ-साथ, मनोज जोशी, परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद अन्नू कपूर को कई धमकियां भी मिलीं. जिसकी वजह से उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई थी. फिर बैन को लेकर भी अन्नू ने रिक्वेस्ट की थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button