उत्तरप्रदेश

शादी के बाद दूल्हे के सामने दुल्हन को लेकर फरार हो गया प्रेमी, मां की तबीयत खराब होने का बनाया बहाना

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 जून की रात शादी के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन का प्रेमी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हा बृजेश कुमार ने सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में पूरी कीं। सुबह विदाई के बाद वह दुल्हन को कार से अपने ससुराल ले जा रहा था। रास्ते में दुल्हन का प्रेमी बाइक से पहुंचा और दूल्हे से कहा कि दुल्हन की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसने दुल्हन को मां से मिलवाने का बहाना बनाकर बाइक पर बिठाया और फरार हो गया। दूल्हे ने भरोसा कर दुल्हन को जाने दिया और उसका इंतजार करता रहा। कई घंटे बीतने के बाद भी दुल्हन नहीं लौटी, तो दूल्हा ससुराल पहुंचा। वहां उसे पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

दुल्हने के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

दूल्हे का कहना है कि दुल्हन अपने साथ करीब दो लाख रुपये के गहने भी ले गई। दुल्हन के पिता ने प्रेमी के खिलाफ बिरनो थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ बिरनो ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस अनोखी घटना पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button