उत्तरप्रदेश

अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में दामाद के साथ भागी सास, 9 मई को थी लड़की की शादी

गोंडा: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पहले दोनों मोबाइल फोन पर बात करते थे, फिर अचानक दोनों भाग गए। कई दिनों बाद दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। कुछ ऐसा ही मामला गोंडा जिले से भी सामने आया है। यहां भी दामाद के साथ सास भाग गई है। महिला के घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी है। 9 मई को लड़की की बरात भी आनी थी।

गोंडा जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की शादी जिले के ही एक गांव की लड़की से तय हुई। सबकुछ ठीकठाक रहा तो परिजनों ने शादी की तारीख रख दी। उसके बाद लड़का लड़की के घरवालों से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। शुरू में तो लड़का लड़की से बातचीत किया, लेकिन धीरे-धीरे फिर युवक युवती से बात न करने की बजाय उसकी मां से बातचीत करने लगा। सास-दामाद में रोज घंटों-घंटों बातें होने लगीं। घरवालों ने अलीगढ़ की घटना से सबक लेते हुए लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी।

दूसरी जगह लड़की की शादी तय होने के बाद भी युवक सास से बातचीत करता रहा। तीन दिन पहले ही सास-दामाद भाग गए। पहले तो महिला के घरवालों ने खुद से काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं हुई तो उन्होंने खोड़ारे थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने युवक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों ने अयोध्या के एक मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद दोनों बेंगलुरु भाग गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button