जरा हट के

अफगानिस्तान का हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट, जहां रात में होती हैं रहस्यमयी घटनाएं

Haunted Military Outpost: अफगानिस्तान के हेलमंद प्रोविंस में डरावनी जगह स्थित है। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के पहले यहां पर एक आउटपोस्ट था, जिसे द रॉक के नाम से जाना जाता था।

Haunted Military Outpost: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से वैश्विक राजनीति में एक नई पटकथा की शुरुआत हुई। इस देश का इतिहास अनोखा रहा है। यहां पर जिस किसी भी साम्राज्य ने अपनी प्रभावशीलता जमाने की कोशिश की, उसकी यहां पर सिर्फ कब्रें ही खुदी हैं। इस कारण अफगानिस्तान को ग्रेवयार्ड ऑफ एम्पायर्स के नाम से जाना जाता है। 1979 से लेकर 1989 के बीच सत्ता संघर्ष के दौरान यहां पर करीब 10 हजार से भी ज्यादा सोवियत सैनिक मारे गए थे। 2001 से 2021 के बीच कई अमेरिकी सैनिकों ने भी अफगानिस्तान में अपनी जान गवाई।

इस बीच आज हम आपको अफगानिस्तान के एक ऐसे हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां पर आज भी कई रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं। इस जगह पर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं, जिसका जिक्र यहां पर तैनात रहे कई मरीन सैनिकों ने किया था। आइए बताते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में…

अफगानिस्तान के हेलमंद प्रोविंस में डरावनी जगह स्थित है। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के पहले यहां पर एक आउटपोस्ट था, जिसे द रॉक के नाम से जाना जाता था। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में कदम रखने से पहले यह जगह तालिबानी आतंकियों के कब्जे में थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमेरिकी मिसाइल के हमले ने इस पूरी जगह को तबाह कर दिया। इस हमले में कई तालिबानी आतंकी वहां पर जिंदा ही दफन हो गए। हालांकि, खोजबीन में यहां पर कई हड्डियां भी मिलीं, जो करीब 100 साल से भी अधिक पुरानी थीं। बता दें कि सुरक्षा कारणों की वजह से इस जगह का अब तक विस्तृत अध्ययन नहीं हो पाया है।

कई लोगों का कहना है कि ये रॉक बहुत समय पहले एक किला हुआ करता था। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के दौरान यहां पर तैनात कई मरीन सैनिक और ब्रिटिश सेना के लोगों ने इस बात का दावा किया कि उन्हें इस स्थान पर कई रहस्यमयी घटनाएं दिखाई देती थीं। उन्हें अमूमन अजीबोगरीब स्टेटिक रेडियों की आवाजें सुनाई देतीं। इसके अलावा उन्होंने कई रहस्यमयी लाइटें भी देखीं।

इस जगह के बारे में बात करते हुए कुछ सैनिकों ने बताया था कि रात के घने अंधेरे में उनको रसियन आवाजें सुनाई देती थीं। मरीन सैनिकों को अक्सर इस स्थान पर ऐसा महसूस होता था कि कोई उन्हें देख रहा है। इसके अलावा उनको सड़े मांस की बदबू भी आती थी। अफगानिस्तान के इस मोस्ट हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button