उत्तरप्रदेश

फरार आफ्सा अंसारी का बैंक लॉकर फ्रीज, पुलिस को लंबे समय से मुख्तार अंसारी की पत्नी की है तलाश

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्यार अंसारी की पत्नी और 50 हजार रुपये की इनामी फरार अपराधी आफ्सा अंसारी के बैंक लॉकर को फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने शासन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आफ्सा अंसारी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यूपी सिविल सचिवालय लखनऊ शाखा में मौजूद खाता संख्या 10223102494 से जुड़े बैंक लॉकर में कुछ गोपनीय और संदिग्ध दस्तावेज हो सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी ने तुरंत बैंक से संपर्क किया। उसके बाद नियमानुसार लॉकर को फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। यह लॉकर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। बताते चलें कि गाजीपुर पुलिस को आफ्सा अंसारी की कई आपराधिक मामलों के तलाश है। वह फरार है। यहां तक की वह अपने पति के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई थी।

आफ्सा अंसारी के खिलाफ गाजीपुर कोतवाली और नंदगंज थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश, चोरी, जबरन वसूली, गैंगस्टर एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस इस फरार आफ्सा की तलाश में जुटी है। इस बीच पुलिस और प्रशासन उसकी संपत्तियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज कर दी है। गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button