राष्ट्रीय

सोना तस्करी के केस में एक्ट्रेस रन्या राव की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली,सोना तस्करी के गंभीर मामले में आरोपी रन्या राव की जमानत याचिका को स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी है. उन्होंने स्पेशल कोर्ट फॉर इकोनॉमिक ऑफेंस ने जमानत याचिका दायर की थी. यह फैसला जज विश्वनाथ सी गोवदार ने दिया, जिन्होंने आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया.

रन्या राव, जो एक हाई-प्रोफाइल स्वर्ण तस्करी मामले में गिरफ्तार की गई थीं, ने कोर्ट से जमानत की अपील की थी. उनकी इस याचिका को खारिज करते हुए, कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता और जांच की स्थिति को ध्यान में रखा. रन्या फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेंगी और उनके वकील अब सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर करने की… जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं.

रन्या राव ने कोर्ट से मांगी थी जमानत

रन्या के वकील ने यह तर्क दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अब उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए, ताकि वह अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने में सक्षम हो सकें, लेकिन कोर्ट ने यह मानते हुए याचिका खारिज कर दी कि आरोप अभी भी गंभीर हैं और न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button