छत्तीसगढ़

टैक्स नहीं पटाने पर फैक्ट्री सील, बकायादारों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई-निगम कमिश्नर

बिलासपुर. नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले केसरी पाइप फैक्ट्री को सील कर दिया है. टिकरापारा स्थित केसरी पाइप फैक्ट्री का 2016-17 से अब तक 33 लाख 84 हजार 354 रुपए राजस्व बकाया था. कई बार नोटिस देने के बावजूद फैक्ट्री के संचालक ध्यान नहीं दे रहा था और ना ही बकाया राशि जमा की, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई.

नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए. इसके बाद अतिक्रमण और राजस्व अमले ने आज केसरी पाइप फैक्ट्री को सील कर दिया. निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ऐसे सभी बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वित्तीय वर्ष के अंतिम तारीख तक बकाया राजस्व तेजी से वसूलने और लक्ष्य पूरा करने को कहा है.

राजस्व वसूली ने पकड़ी रफ्तार, फरवरी में साढ़े 4 करोड़ से अधिक की वसूली

इधर नगर निगम द्वारा पिछले छः माह से राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाने का असर दिखने लगा है. अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं. निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद वसूली में लगे राजस्व विभाग ने सिर्फ फरवरी माह में ही 4 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपए का वसूली किया है और मार्च महीने में 1 तारीख से 5 मार्च तक 2 करोड़ 2 लाख 81 हजार रुपए राजस्व वसूले हैं. वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अभी 25 दिन का समय शेष है. ऐसे में वसूली तेज होनी की उम्मीद है.

31 मार्च तक टैक्स पटाने की अपील

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों से 31 मार्च तक राजस्व कर जमा करने की अपील करते हुए कहा है कि नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है. इसके आधार पर नागरिकों को मूलभूत सुविधा और विकास कार्य कराए जाते हैं.
निगम के सुचारू एवं निर्बाध सेवा के संचालन के लिए सभी अपना राजस्व कर 31 मार्च तक जमा करें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button