छत्तीसगढ़

ज़िले में अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई :ज़ब्त की गई लगभग 310 हाईवा अवैध रेत एवं 134 हाईवा मुरम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 मई 2024|

ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार गुरूवार को मंदिर हसौद में सीएमओ मंदिर हसौद एवं तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में क्रमशः अभिषेक गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता का एक एकड़, पिंटू ब्रह्मा पिता आशीष कुमार ब्रह्मा का 2 एकड़ कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग को हटाते हुए कार्यवाई की गई।

ग्राम नकटा में शासकीय भूमि पर लगभग 310 हाईवा अवैध रेत एवं 135 हाईवा मुरम भंडारण पर कारवाई करते हुए जब्त किया गया। वही रायपुर अटल एक्सप्रेसवे पर खुले अवैध प्लॉटिंग के मार्ग को बंद किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ज़िले के राजस्व अमला एवं नगर निगम ज़ोन कमिश्नरों की बैठक लेकर ज़िले में अवैध प्लॉटिग एवं अतिक्रमण पर रोक लगाते हुए क़ानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे ।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button