छत्तीसगढ़

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर एक्शन, 13 हाइवा जब्त कर वसूला 9.61 लाख जुर्माना

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। परिवहन, खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त दल ने 13 हाइवा को जब्त कर 9.61 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता दल ने मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर हाइवा क्रमांक सीजी 28 जे 7555, सीजी 28 पी 0540, सीजी 28 जे 4772, सीजी 28 एन 7310, सीजी 28 एन 8279, सीजी 28 आर 5750, सीजी 09 जेपी 6780, सीजी 28 आर 7925, सीजी 09 जेएन 7672, सीजी 28 क्यू 9001, सीजी 28 एन 9002, सीजी 28 क्यू 2721 और सीजी 28 पी 1028 को जब्त कर संबंधित के खिलाफ 5 लाख 33 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह खनिज विभाग ने 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 28 हजार 578 रुपए का जुर्माना वसूला है. दोनों विभाग ने कुल 9 लाख 61 हजार 578 रूपए का अर्थदण्ड लगाया है।

बता दें कि 10 दिसंबर को संयुक्त दल ने रायपुर रोड बायपास मुंगेली में 5 हाइवा वाहन में गिट्टी और 8 हाइवा वाहन को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया था. जिसके बाद परिवहन संबंधी अनुमति पत्र, रायल्टी या कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर हाइवा को जप्त कर पुलिस लाइन लालाकापा रक्षित निरीक्षक के सुपुर्द किया गया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button