छत्तीसगढ़

राजस्व-खाद्य विभाग की कार्रवाई, राइस मिलर के पास से 7800 बोरी धान और दो ट्रक सील

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने राइस मिलर के पास बड़ी मात्रा में नियम विरुद्ध और बिना किस वैध दस्तावेजों के रखे गए 7800 बोरी धान और दो ट्रकों को सील किया है. धान को मरवाही थाना क्षेत्र के लरकेनी में जमा कर रखा गया था.

जानकारी के अनुसार, राजस्व और खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी की मरवाही के लरकेनी गांव में बड़ी मात्रा में सड़क किनारे खुली जगह पर धान का भंडारण किया जा रहा है. जिसके बाद टीम मरवाही पुलिस के साथ पहुंची. जहां टीम के पूछताछ करने पर पता चला कि लरकेनी के श्री साईं एग्रो कस्टम मिलर्स के द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए लाए गए धान का भंडारण किया गया है. जिसपर विभाग की टीम ने उक्त स्थल पर भंडारण करने संबंधित आदेश और दास्तावेज मांगे जिसे राइस मिलर प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद टीम ने बिना आदेश और नियमविरुद्ध रखना पाते हुए मरवाही पुलिस की उपस्थिति में 7800 बोरी धान और दो ट्रकों को सील कर दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला कार्यालय को भेज दिया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button