छत्तीसगढ़

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर महिला से 7 लाख 50 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के शिक्षक नगर निवासी एक महिला के साथ बिटकॉइन में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित महिला को अधिक लाभ देने का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपये निवेश कराए और फिर फरार हो गया। आरोपी ने कितने लोगों को इस तरह ठगी का शिकार बनाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दुर्ग के शिक्षक नगर निवासी देवकी सोनकर ने 9 अप्रैल 2024 को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी चंगोराभाठा रायपुर निवासी पीलादास मानिकपुरी ने बीटकॉईन में निवेश कर प्रतिमाह 12 से 13 प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया और अलग-अलग समय में कुल 7,50,000 रुपए नगद और यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराया। शुरुआत में कुछ राशि वापस करने के बाद आरोपी ने शेष रकम वापस नहीं किया और निवेशकों से संपर्क बंद कर दिया।

इस मामले की शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी पीलादास मानिकपुरी की पहचान कर रायपुर से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन कीमती लगभग 10,000 रुपए जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button