तकनीकी

AC को पानी पिला देगा डक्ट एयर कूलर! एक कमरा नहीं पूरा घर होगा ठंडा, फायदे इतने हैं कि एयर कंडीशनर से तौबा कर लेंगे!

भारत में भले ही कूलर का इस्तेमाल बड़ी संख्या में होता हो लेकिन एक एयर कंडीशनर के आगे इसे हमेशा कम ही समझा जाता है। क्या हो अगर आपको बताया जाए कि कूलर का एक रूप ऐसा भी है, जो AC को पानी पिला सकता है। दरअसल कूलर के इस रूप या मॉडल को डक्ट एयर कूलर कहा जाता है। इस कूलर के फायदे इतने हैं कि आप अपने एयर कंडीशनर से तौबा कर लेंगे। इससे पहले कि डक्ट एयर कूलर के फायदों की चर्चा हो, जान लेतें है कि डक्ट एयर कूलर होता क्या है।

डक्ट कूलर एक आम कूलर से अलग होता है। यह एक ऐसा एयर कूलर होता है जो एक जगह से ठंडी हवा बनाकर पाइप (डक्ट) के जरिए पूरे घर या ऑफिस में पहुंचाता है। इसमें बड़ी ताकतवर मोटर और बड़े कूलिंग पैड होते हैं, जिससे हवा तेज और ज्यादा ठंडी होती है। जहां आम कूलर सिर्फ एक कमरे तक ही ठंडी हवा देता है और सामने बैठे लोगों को ही उसका असर महसूस होता है। लेकिन डक्ट कूलर पूरे घर में एकसमान ठंडक फैलाता है। डक्ट कूलर का सिस्टम छुपा होता है और दिखने में भी साफ-सुथरा रहता है, जबकि आम कूलर हमेशा आंखों के सामने रहता है। अब जान लेते हैं कि एक एयर कंडीशनर की जगह डक्ट एयर कूलर कैसे फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

AC के मुकाबले डक्ट एयर कूलर बहुत कम बिजली खर्च करता है। इसमें सिर्फ एक मोटर और एक फैन होता है जो पानी से हवा को ठंडा करके पूरे घर में फैलाता है। अगर एक AC से तुलना करें तो डक्ट एयर कूलर, एयर कंडीशनर के मुकाबले 80-90% तक कम बिजली खपत करता है। एक AC में कंप्रेसर, गैस और बहुत सारी ऐसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें होती हैं, जो बहुत ज्यादा बिजली खींचती हैं। बता दें कि 8-10 घंटे AC चलाने पर जितना बिजली का बिल आता है, उसकी तुलना में डक्ट कूलर दिनभर चलाने पर आधा बिल भी नहीं आता। ऐसे में अगर आप कम बिजली खर्च करते हुए AC जितनी ही ठंडी हवा पूरे घर में चाहते हैं, तो डक्ट कूलर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button