जरा हट के

आशिक का खतरनाक ड्रामा, लव मैरिज की जिद में चढ़ गया हाई टेंशन टावर, राजस्थान से वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि युवक अपने परिवार से नाराज था क्योंकि वे उसकी लव मैरिज के लिए तैयार नहीं थे। इस बात से गुस्से में आकर उसने इतना खतरनाक कदम उठाया। सोचने वाली बात यह है कि अगर वह टॉवर से फिसलकर गिर जाता या वहां बिजली का करंट होता तो उसकी जान चली जाती

प्यार में इंसान कई बार ऐसे-ऐसे कदम उठा लेता है, जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के ब्यावर में, जहां एक युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी करने की जिद में अपनी जान दांव पर लगा दी। यह युवक सीधे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और तब तक वहां खड़ा रहा जब तक पुलिस और लोगों ने मिलकर उसे नीचे नहीं उतारा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि युवक अपने परिवार से नाराज था क्योंकि वे उसकी लव मैरिज के लिए तैयार नहीं थे। इस बात से गुस्से में आकर उसने इतना खतरनाक कदम उठाया। सोचने वाली बात यह है कि अगर वह टॉवर से फिसलकर गिर जाता या वहां बिजली का करंट होता तो उसकी जान चली जाती और घरवालों को जिंदगी भर पछताना पड़ता। लोगों का कहना है कि युवक की यह हरकत मशहूर फिल्म ‘शोले’ के उस सीन जैसी लग रही थी, जिसमें धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती से शादी की जिद करते हैं। फर्क सिर्फ इतना था कि यह नजारा फिल्म का नहीं बल्कि हकीकत का था।

लव मैरिज करने के लिए टावर पर चढ़ा युवक
जब युवक टॉवर पर चढ़ा, तो सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। सब लोग सांस रोककर देख रहे थे कि आखिर यह बंदा कर क्या रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस टॉवर पर युवक चढ़ा था, वह अभी अंडर कंस्ट्रक्शन था। यानी उस पर बिजली का कनेक्शन नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।इस बीच पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कई घंटों तक समझाने और मशक्कत करने के बाद आखिरकार युवक को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यूजर @imrankayamkhani06 ने इस वीडियो पर एक गाना लगाया और कैप्शन लिखा, “आदमी खिलौना है।” इसके बाद तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, इसे 24 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और इस पर 11 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं। कुछ ने युवक की हिम्मत की तारीफ की तो कईयों ने उसे डांटते हुए लिखा कि ऐसे काम नहीं करने चाहिए। एक यूजर ने लिखा , “उतर जा भाई, मां बहुत रोएगी।” वहीं एक और ने कहा , “कुछ भी हो, लेकिन बंदे में दम तो है।” 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button