छत्तीसगढ़

स्टील फैक्ट्री में भट्टी में काम करते समय बुरी तरह झुलसा श्रमिक, पुलिस को नहीं दी घटना की सूचना

धरसींवा। रायपुर के धरसींवा से लगे औद्योगिक क्षेत्र उरला-बोरझरा में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उरला सरोरा स्थित सपना स्टील फैक्ट्री का है, जहां भट्टी में काम करते समय एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा के उपायों की अनदेखी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर की है। श्रमिक मधुसूदन कपाट काम के दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथ और सिर झुलसे हैं। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सरोरा के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले को लेकर उरला पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने बताया कि थाने में किसी भी हादसे की सूचना नहीं दी गई है। जब फैक्ट्री के मालिक घनश्याम अग्रवाल से संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि हमारे यहां छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, पुलिस को क्या सूचना देंगे। इसके बाद सरोरा के सिटी अस्पताल में पीड़ित से उसका हाल जाना गया। पीड़ित मधुसूदन कपाट ने बताया कि काम के दौरान हादसा हुआ, जिसमें उसके दोनों हाथ और सिर पर झुलस के निशान आए हैं।

सिटी अस्पताल के डॉक्टर प्रकाश मार्कंडेय ने बताया कि सपना स्टील वालों ने कल दोपहर उसे भर्ती किया है। श्रमिक लगभग 35 प्रतिशत झुलसा है, हालत खतरे से बाहर है। मधुसूदन के भाई विश्वनाथ कपाट ने बताया कि उनके भाई की दो साल की बच्ची है और माता-पिता हैं, हालांकि अभी पत्नी और बच्चे पश्चिम बंगाल से यहां नहीं पहुंचे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button