मध्यप्रदेश

जबरन देह व्यापार कराने की शिकायत पर भाजपा नेता के होटल पर छापेमारी, गिरफ्तार, एक फरार

जबलपुर (विवेक तिवारी) : जबलपुर में 2023 में काम की तलाश में असम से आई युवती को बंधक बनाकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और शीतल दुबे के द्वारा जबरन अपने अतिथि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। जहां जैसे तैसे पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में की जिसके बाद गढ़ा थाना पुलिस ने अतिथि होटल में छापा मार कार्रवाई करते हुए होटल संचालक भाजपा नेता अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया।

वही शीतल दुबे पुलिस की सूचना मिलते ही फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवती 2023 में काम की तलाश में असम से जबलपुर आई थी। इस दौरान शीतल दुबे ने युवती को भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के अतिथि होटल गढ़ा में काम पर लगवा दिया। जिसके बाद दोनों ने जबरन युवती से देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button