ज्योतिषी

व्यक्ति को धन प्राप्ति से पहले ये 5 संकेत मिलते हैं, माता लक्ष्मी कृपा बरसाते ही अच्छे दिन शुरु होते हैं

वास्तु शास्त्र में ऐसे संकेत दिए गए जिनसे पता चलता है कि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होने वाला है। इसके साथ ही धन प्राप्ति से जुड़े कई संकेत दिखाई देते हैं। यह संकेत आपकी सुख-समृद्धि के भी प्रतीक होते हैं। जैसे कि गाय को रोटी खाते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। अचानक से सुबह-सुबह गाय की रोटी खाते देखना जीवन के दुख भरे या कष्टकारी दिन खत्म होने के संकेत माना जाता है। कई ऐसे संकेत हैं जो बताते हैं कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। आइए आपको बताते हैं लक्ष्मी प्राप्ति के विशेष संकेत।

भृकुटी या बाजू के बीच का हिस्सा फड़कना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब आप सुबह उठते हैं या शाम के समय आपकी भृकुटी यानी भौंह,( आंख के ऊपर की हड्डी पर के बाल) फड़कते हुए महसूस होना। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो समझ जाएं कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

 सपने में कमल का फूल दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर एक सपने के पीछे कोई अर्थ जरुर होता है। अगर सपने में आपको कमल का फूल दिखना भी भाग्योदय का संकेत है। धार्मिक ग्रंथ के अनुसार, माता लक्ष्मी कमल के फूल में विराजमान होती हैं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कमल का फूल चढ़ाया जाता है। यदि आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता हैं तो समझ लीजिए आपको भविष्य में धन प्राप्ति होने वाली है।

घर में तोते का आना

अगर आपके घर में तोते आते हैं तो यह काफी शुभ मामा जाता है। इसे धन के देवता कुबेर से जोड़कर देखा जाता है। तोते का संबंध माता लक्ष्मी से भी माना जाता है। आपके घर में तोते का आगमन होता है, तो आप काफी सौभाग्यशाली है, क्योंकि तोता इस बात का संकेत है कि आपके घर से आर्थिक तंगी दूर होने वाली है और लक्ष्मी माता की कृपा आप पर बरसने वाली है।

घर में उल्लू का आना या नजर आना

माता लक्ष्मी का वाहन है उल्लू, इसलिए ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में उल्लू आता है या फिर आप उल्लू को कहीं पर बैठा देखते हैं, तो यह आपके लिए संकेत है कि आपके जीवन में आर्थिक तंगी दूर होती है और भविष्य आपकी इनकम बढ़ेगी। उल्लू को किसी पहर भी देखना धन प्राप्ति का बड़ा संकेत माना जाता है। 

शंख की ध्वनि सुनाई देना

यदि आपको सुबह उठते ही कहीं से शंख की आवाज सुनाई दे, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह ध्वनि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकेत है। शंख समुद्र से निकला है इसलिए शंख को बहुत ही पवित्र रत्न की तरह माना जाता है। शंख माता लक्ष्मी के भाई माने जाते हैं क्योंकि माता लक्ष्मी भी समुद्र से उत्पन्न हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button