छत्तीसगढ़

एक कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 3 इनामी महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा/कांकेर जिले में जवानों ने एक कुख्यात इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है. वहीं कांकेर जिले में तीन इनामी महिला नक्सलियों नेबीएसएफ की 94वीं बटालियन और पखांजूर पुलिस के सामने सरेंडर किया. तीनों पर 7 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

एक लाख कुख्यात इनामी माओवादी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है. दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात माओवादी आयता मरकाम को डीआरजी और बस्तर फाइटर ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी के खिलाफ थाना अरनपुर में छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और IPC के अन्तर्गत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 08 अपराध दर्ज हैं. यह कुख्यात नक्सली अरनपुर IED ब्लास्ट, विधानसभा चुनाव के दौरान IED लगाना, पुलिस बल पर हमला, ग्रामीणों की जनदालत में हत्या जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button