छत्तीसगढ़

इलेट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, युवक की जलकर मौत,

 जांजगीर चांपा. जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. दुकान के अन्दर दुकान मालिक का बेटा राज कुमार फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई. फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएम के लिए भेजा.

बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देख दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गए. दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही मिनटों में आग ने अपनी लपेट में लिया, जिससे दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है. दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

वही दो मंजिला मे दुकान और तीसरे मंजिल मे निवास होने के कारण युवक सामान को बचाने के लिए ऊपर मे रुक गया और आग की लपटे देखकर युवक घर के अंदर का शटर बंद कर घुस गया. जब आग पर काबू पाते हुए रेस्क्यू टीम शटर तोड़कर अंदर घुसी तो युवक जला हुआ मिला. शव को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा अस्पताल मे रखा गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button