जरा हट के

विदेश से आकर देसी हो गया शख्स, भारत ने बदल दी मेरी ज़िंदगी’

सोशल मीडिया पर आपको ऐसे तमाम विदेशी टूरिस्ट्स के लाइव ब्लॉग मिलते होंगे, जो भरत में रहकर यहां की लाइफ के बारे में बताते रहते हैं. इसमें कुछ पॉजिटिव तो कुछ निगेटिव बातें भी देखने को मिल जाती हैं. इस वक्त एक ऐसे ही अमेरिकन ब्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपना अनुभव शेयर कर रहा है.

इस अमेरिकन शख्स का नाम टिम फिशेर है. उसने एक वीडियो के ज़रिये बताया है कि उसने किस तरह खुद को भारतीय जीवन में ढाल लिया है. उसने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं. वीडियो में उसने तमाम ऐसी आदतें बताई हैं, जो उसने यहां आकर सीखी है.

8 चीज़ों से बदल दी दुनिया
वायरल हो रहे वीडियो में टिम फिशेर बता रहे हैं कि उनकी ज़िंदगी 8 तरीकों से भारत आकर बदल गई है. इसके बाद वो डिटेल में बताते हैं कि भारत आकर उनकी खाने की प्लेट में अलग-अलग फ्लेवर्स मिलने लगे हैं. उन्होंने नई भाषा यानि हिंदी बोलनी और पढ़नी सीखी है. उनके गैरेज का दरवाज़ा मैनुअल है. उन्हें लोग उनके नाम के बजाय भैय्या, बेटा, सर, अंकल जैसे संबोधनों से बुलाते हैं. वे अपनी साइकिल पर ही दोनों बच्चों को घुमा लाते हैं और गाड़ी बाएं चलाना और दायें बैठकर ड्राइव करना सीख चुके हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button