उत्तरप्रदेश

आठ महिलाओं का एक पति, एक साथ 8 सरकारी टीचर्स को फंसाया, पूरा मामला उड़ा देगा होश

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर शख्स ने 8 सरकारी टीचरों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे करोड़ों की ठगी की। यह शातिर दूल्हा ठगी के बाद अपनी पत्नियों को धोखा देकर कहीं और चला जाता था।

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने 9 महिलाओं से शादी की, जिनमें 8 सरकारी टीचर्स थीं। इस दूल्हे ने इन महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाया और उनसे करोड़ों की ठगी कर फरार हो गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 पीड़ित पत्नियां एक साथ पुलिस स्टेशन में एक ही पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची। 

आरोपी ने पीड़िता से दिलवाया 40 लाख का लोन
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला साल 2014 का है। अंबेडकर नगर की एक महिला शिक्षिका ऑनलाइन शादी साइट के माध्यम से सोनभद्र के राजन गहलोत से मिली थी। फिर दोनों ने शादी की थी। साल 2016 में यह युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उससे 40 लाख रुपए का लोन दिलवाया था। जिसे हड़प कर वह भाग निकला। 

शादीबाज दूल्हे ने एक साथ 8 सरकारी टीचर्स को ठगा
इसी बीच, संतकबीर नगर की रहने वाली एक अन्य महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2022 में आरोपी युवक से हुई थी। फिर साल 2024 में आरोपी ने खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बता कर शादी का प्रस्ताव दिया। फिर पैसों की जरूरत बताकर उससे 42 लाख रुपए का लोन ले लिया। उसके बाद वह रकम लेकर फरार हो गया। जब इन दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे से संपर्क किया तो पता चला कि उनका पति एक ही है। इसके बाद दोनों पीड़ित महिलाओं ने अन्य महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई। इन महिलाओं ने पुलिस को 5 और महिलाओं के नाम बताए। इन महिलाओं में देवरिया, संतकबीर नगर, गोरखपुर और वाराणसी की महिलाएं भी शामिल हैं। जिनके साथ इसी अंदाज में धोखा हुआ था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button