छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, ड्राइवर ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बलौदा बाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे के बाद कार चालक ने पलारी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जागेश्वर सेन, उनके पुत्र शिवम सेन और नवीन फेकर के रूप में हुई है। तीनों मृतक ग्राम अमेरा के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पलारी से ग्राम अमेरा की ओर जा रहे थे, तभी बलौदा बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक भिलाई का रहने वाला है और ठेकेदारी का काम करता है। घटना के बाद उसने तत्काल थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button