राष्ट्रीय

ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए… राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस के शेर झुकते नहीं

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी पर फिर से तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिका के इशारे पर रोकने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल पर सरेंडर करने की बात कही। राहुल ने कांग्रेस की मजबूती का बात कहते हुए कहा कि उनकी पार्टी सुपरपावर के सामने नहीं झुकती है।

क्या-क्या बोले राहुल?

राहुल गांधी ने भोपाल में एक सभा में कहा कि कि ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए। राहुल ने कहा,इतिहास गवाह है, यही बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चरित्र है। ये हमेशा झुकते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपरपावर्स से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।

जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया, कहा- मोदी जी क्या कर रहे हो, नरेंद्र… सरेंडर, जी हजूर करके नरेंद्र मोदी ट्रंप के इशारे का पालन किया। आपको याद होगा, जब फोन कॉल नहीं आया था, 7th फ्लीट आई थी। 71 की लड़ाई में हथियार आए थे, एयरक्राफ्ट कैरियर आया था। इंदिरा गांधी ने कहा था, मुझे जो कहना था, मैं करूंगी। ये फर्क है।

RSS पर भी निशाना

राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब मैं अच्छी तरह जानता हूं, इन पर थोड़ा सा दबाव डालों, थोड़ा सा धक्का मारो ये लोग डरकर भाग जाते हैं। आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है। एक सेकंड में थोड़ा सा दबाव पड़े तो ये इनका चरित्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरेंडर नहीं करती है। राहुल ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल का उदाहरण देते हुए कहा कि ये लोग सरेंडर करने वाले लोग नहीं हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button