छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात : पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद भी लगा लिया फांसी, जांच में जुटी पुलिस

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां देर रात पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी डटे रहे. यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के खोपली गांव निवासी हेंगल बंजारे ने पहले अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार हत्यार से गला रेतकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस पूरे कांड को हेंगल बंजारे ने अपने खेत के स्टोर रूम में रात लगभग 11 बजे अंजाम दिया है. मारने से पहले पति हैंगल बंजारे दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था. 3 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा को तोड़ा गया तब जाकर का शवों का पंचनामा किया गया. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि सुबह 7 बजे से हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी खेत गए हुए थे. सुबह 10 तक बच्चों के साथ खेत में सभी ने काम किया. उसके बाद हेंगल बंजारे ने वारदात को अंजाम दिया है. उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर मृतक ने इतना घातक कदम क्यों उठाया और फांसी के फंदे पर क्यों झूला? घटना की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button