छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले – डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से होगा विकास

रायपुर. छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए गए हैं. दिल्ली से लौटने के बाद साहू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे. छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे.

तोखन साहू ने कहा, दिल्ली में सभी मंत्रियों की बैठक भी हुई है. सबका साथ सबका विकास भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है. इसी सिद्धांतों के अनुसार हम सब काम करेंगे. पिछली बार देखने को मिला था कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की मदद तो करती है, लेकिन उस अनुपात में नहीं करती है. इस बार किस तरह देखने को मिलेगा. इस सवाल पर सांसद तोखन साहू ने कहा, इस बार डबल इंजन की सरकार है. छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा, हम सब मिलकर काम करेंगे.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, बस्तर सांसद महेश कश्यम सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button