व्यापार

इस सरकारी बैंक पर RBI ने लगाया करोड़ों रुपयों का जुर्माना, देखें क्या है पूरा मामला

  • नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर करोड़ों रुपयों का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना ‘लोन और एडवांसेज’ तथा ‘कंज्यूमर प्रोटेक्शन’ से जुड़े निर्देशों का पालन न करने पर लगाया गया है। आरबीआई की ओर से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 1.45 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने 31 मार्च, 2022 तक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षी मूल्यांकन (आईएसई 2022) के लिए इसका वैधानिक निरीक्षण किया था।
  • निर्देशों का नहीं हुआ पालन
  • सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक को नोटिस जारी कर यह बताने को कहा गया था कि निर्देशों का पालन करने में विफल रहने पर उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। बैंक के जवाब पर गौर करने के बाद आरबीआई ने पाया कि बैंक के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही हैं। बैंक ने सब्सिडी के रूप में सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के एवज में एक कंपनी को कार्यशील पूंजी मांग ऋण स्वीकृत किया था। इसके साथ ही बैंक कुछ अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन के मामलों में शामिल राशि को भी निर्धारित समय के भीतर ग्राहकों के खाते में जमा नहीं कर पाया।
  • आरबीआई ने उठाया कदम
  • आरबीआई ने एक अन्य बयान में कहा कि केवाईसी निर्देश, 2016 सहित कुछ मानदंडों का पालन न करने के लिए सोनाली बैंक पीएलसी पर 96.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने कहा कि दोनों मामलों में लगाए दंड नियामकीय अनुपालन में खामियों पर आधारित हैं और इसका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय लेना नहीं है।
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button