मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ के आगे ‘इरुमुडी’ का जलवा, 8वें दिन बनी टॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ़्ता पूरा कर लिया है और यश की ‘टॉक्सिक’ के आने के बावजूद यह फिल्म रेस में बनी हुई है. रिलीज के 8वें दिन तो रक्षाबंधन की छुट्टी का इसे पूरा फायदा हुआ और इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई. चलिए जानते हैं कि इस एक्शन ड्रामा का रिलीज के 8वें दिन का कलेक्शन कितना रहा है?

इरुमुडी’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
रवि तेजा की फ़िल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्म किया है. 21 अगस्त को सिनेमाघरों  रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को लोगों से से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों के लगातार सपोर्ट का इसे फायदा मिला है. हालांकि,  यश की ‘टॉक्सिक’ और ‘वन्स मोर’ व ‘हाय’ जैसी दूसरी साउथ इंडियन फिल्मों के आने से कुछ जगहों पर इसकी स्क्रीन की संख्या पर असर पड़ा है. बावजूद इसके ‘इरुमुडी’ ने पहले ही हफ्ते में 92.15 करोड़ की कमाई कर डाली. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 9.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 101.85 करोड़ रुपये हो गई है.

इरुमुडी’ बनी साल की चौथी सबसे बड़ी तेलुगू फिल्म
‘इरुमुडी’ नई रिलीज टॉक्सिक के आगे भी ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. रिलीज के 8वें दिन तो इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली. इसी के साथ ये साल की चौथी सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने उस्ताद भगत सिंह के 72.38 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देकर ये पोजिशन हासिल की है. अब इसका अगला टारगेट द राजा साब के 146.04 करोड़ को मात देना है.

ये हैं साल की टॉप 5 टॉलीवुड फिल्में

  • पेद्दी- 244.27 करोड़
  • मना शंकरा वारा प्रसाद गारू- 218.47 करोड़
  • द राजा साब- 146.04 करोड़
  • इरुमुडी 101.85 करोड़ (8 दिन का कलेक्शन)
  • उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़ रुपये

इरुमुडी’ के बारे में
शिवा निर्वाणा के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर, बेबी नक्षत्र, साई कुमार, अजय घोष और स्वासिका विजय मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की कहानी पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित है और इसमें पारिवारिक भावनाओं के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा का भी ब्लेंड किया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button