उत्तरप्रदेश

फतेहपुर में प्रेमिका के साथ होने वाली थी शादी; रिश्ता टूटा तो लगा लिया फंदा

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। दिल झकझोर देने वाली इस वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, रक्षाबंधन की सारी खुशियां भी गम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में सामने आया है कि लड़के की शादी गर्लफ्रेंड से फिक्स हो गई थी। बाद में लड़की के परिजनों शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।

सदर कोतवाली रहने वाली है युवती

जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मूधनपुर गांव निवासी गोरेलाल के 2 बेटे अनिकेत और दशरथ उर्फ अभिषेक हैं। वहीं, दो बेटियों में काजल एवं पायल हैं। इनमें 20 वर्षीय बेटे दशरथ उर्फ अभिषेक का सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था। 10 दिन पहले ही युवक कमाकर गांव लौटा था। बताया जा रहा है की प्रेमिका से ही अभिषेक की शादी तय हो गई थी। अचानक लड़की वालों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया।

कुएं में लटका मिला शव

लड़की पक्ष के शादी से इनकार करने की जानकारी मिलते ही गुरुवार की दोपहर अभिषेक खेतों की तरफ जाने की बात कह कर चुपचाप घर से निकल गया। गांव के बाहर जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने एक ट्यूबबेल के डिलीवरी में रस्सी बंधी देख कुएं में झांका तो अभिषेक की लाश लटक रही थी। यह देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद स्थानीय थाना-पुलिस को भी दी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। एसएचओ एके पांडेय ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button