नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के गोधनी इलाके में क्लोरीन गैस लीक की खबर है. गोधनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में वॉटर फिल्टर प्लांट परिसर में इस गैस का रिसाव हुआ है, जिसके बाद से इलाक में हड़कंप मच गया. हादसे के बाद वहां मौजूग लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि 40 लोगों इस जहरीली गैस के चपेट में आ गए हैं. इनमें से कई को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
गैस के संपर्क में आने वाले 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों ने ठीक से सांस न ले पाने की शिकायत की है.
फायर डिपार्टमेंट और NDRF की टीमें मौके पर
यह घटना रविवार-सोमवार (23-24 अगस्त) की दरमियानी रात हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन में जुटी हुई है. गैस रिसाव पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है.



