खेलमनोरंजन

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की वेडिंग डेट कंफर्म? जानें कब और कहां होगी शादी

साउथ के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले काफी समय से उनका नाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या और अनिरुद्ध की वेडिंग डेट कंफर्म हो गई है. 

कब और कहां होगी शादी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन इस साल नवंबर में शादी कर सकते हैं. ‘लेट्स सिनेमा’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों 10 नवंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दोनों की शादी ग्रीस में होगी. ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी. हालांकि, अब तक अनिरुद्ध और काव्या की ओर से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है. 

मामा वाईजी महेंद्रन के बयान से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, अनिरुद्ध और काव्या के रिश्ते की चर्चा उस समय और तेज हो गई थी, जब अनिरुद्ध के मामा और एक्टर वाईजी महेंद्रन ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके रिश्ते को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अनिरुद्ध की शादी जल्द होने वाली है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. 

पहले भी जुड़ चुका है अनिरुद्ध और काव्या का नाम
ये पहली बार नहीं है जब दोनों का नाम साथ जोड़ा गया हो. साल 2025 में एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, उस समय अनिरुद्ध ने इन खबरों को मजाक में टाल दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘शादी? अरे भाई, थोड़ा चिल करो, अफवाहें फैलाना बंद करो.’

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं काव्या मारन
बता दें कि काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं. वो सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. काव्या को अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान अपनी टीम का सपोर्ट करते हुए देखा जाता है. इसके अलावा, वो अपनी बिजनेस समझ और प्रोफेशनल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. 

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने म्यूजिक से दर्शकों का दिल जीता है. उनकी दमदार बीट्स न सिर्फ फिल्मों को खास बनाती हैं, बल्कि उनके कई गाने लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बने रहते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘जेलर 2’, ‘द पैराडाइज’, ‘अरासन’, ‘किंग’ और ‘AA23 x A6’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button