मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP के NH-719 पर सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत, गाय बचाने के चक्कर में भिड़े पिकअप और डंपर, 32 घायल

, भिंड। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। छीमका गांव के पास मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप और सामने से आ रहे डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 मजदूर घायल हो गए।

भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप को डंपर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुंचाया गया।

आठ लोगों की मौत व 26 घायल
हादसे में आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम समेत चौराहा, गोहद और एंडोरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

 मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की गई। इस भीषण दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।

  • भिंड जिले में एनएच-719 पर पिकअप और डंपर की आमने-सामने से भीषण टक्कर।
  • हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूरों की मौत, 32 अन्य गंभीर रूप से घायल।
  • हाईवे पर मवेशियों के झुंड को बचाने के दौरान हुआ यह दर्दनाक हादसा।
  • गोहद चौराहा थाना पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button