जरा हट के

9 to 5 की नौकरी छोड़ IIT-Harvard ग्रेजुएट ने चुनी आजादी,

माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में काम करने का मौका हर किसी की किस्मत में नहीं होता. लेकिन, जब कोई इंसान इन सब चीजों को हासिल करने के बाद अचानक अपनी 9 से 5 की नौकरी छोड़ दे, तो हर कोई हैरान रह जाता है. चार्मी कपूर की कहानी ऐसी ही है.

Viral News: IIT और हार्वर्ड से पढ़ीं चार्मी कपूर (Charmie Kapoor) ने करियर के शिखर पर पहुंचकर अपनी 10 साल पुरानी 9-to-5 की नौकरी छोड़ दी है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), रेजरपे (Razorpay), अनएकेडमी (Unacademy) और डंजो (Dunzo) जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर चुकीं चार्मी के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

सैलरी का मोह छूटा, तो मिली आजादी

चार्मी ने ‘X’ पर अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि हर महीने बैंक अकाउंट में सैलरी आने का जो एक तय सुकून था, उसे छोड़ना आसान नहीं था. लेकिन नौकरी छोड़ते ही जो टाइम-टेबल से आजादी मिली, वह बेहद शानदार है. अब उनके पास कोई फिक्स शेड्यूल नहीं है और वह अपनी मर्जी से दिन बिताती हैं.

बिना नौकरी के अब क्या कर रही हैं?

9 से 5 के रूटीन से बाहर निकलकर चार्मी ने उन चीजों को समय दिया जो वह हमेशा से करना चाहती थीं. पेंडिंग पड़े पर्सनल प्रोजेक्ट्स को पूरा किया. स्टार्टअप फाउंडर दोस्तों की डिजाइनिंग में मदद की. रोज वर्कआउट और दोपहर 2 बजे स्विमिंग करना शुरू किया. शहर में एक छोटा सा मैंगो टोस्ट डिलीवरी वेंचर चलाया. उनका कहना है कि जब आप जॉब में होते हैं, तो मीटिंग्स और ऑफिस आने-जाने में कितना समय बर्बाद होता है, इसका अंदाजा ही नहीं लगता.

बड़े स्टार्टअप का ऑफर भी ठुकराया

उनकी इस आजादी का इम्तिहान तब हुआ, जब दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में से एक ने उन्हें एक परफेक्ट रोल ऑफर किया. कुछ साल पहले वह इस नौकरी को लपक लेतीं, लेकिन इस बार उन्होंने मना कर दिया. चार्मी ने बताया कि उन्हें किसी कंपनी के स्ट्रक्चर में बंधने के बजाय अपनी शर्तों पर चीजें बनाने में ज्यादा शांति मिल रही है. वह अब दोपहर में तैरने जाती हैं, दोस्तों के साथ नाश्ते पर लंबी बातें करती हैं और शाम 5 बजे पिकलबॉल खेलने निकल जाती हैं. चार्मी के मुताबिक, वह अब भविष्य की चिंता छोड़कर सिर्फ वर्तमान का आनंद ले रही हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button