खेलराष्ट्रीय

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रच दिया इतिहास, जीते सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल

नई दिल्‍ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग कॉम्पिटिशन में भारत ने सात गोल्ड मेडल के रिकॉर्ड के साथ अपना सफर खत्म किया। शनिवार को नरेंद्र ने पुरुषों के 90+kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। पुरुषों के 90+kg फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस ने नरेंद्र को हरा दिया। नरेंद्र 0-5 के सर्वसम्मत फैसले से हार गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारत ने सात गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल के साथ बॉक्सिंग मेडल टैली में टॉप स्थान हासिल किया और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। 

इससे पहले दिन में अंकुश पांघल ने पुरुषों के 80kg फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर भारत के लिए सातवां गोल्ड मेडल जीता। अन्य भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट सचिन सिवाच, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और प्रिया घांघस थे।

महिलाओं के 51 किग्रा फाइनल में 25 साल की साक्षी चौधरी (sakshi chaudhary) ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को सर्वसम्मति से 5-0 से मात दी। इसके साथ ही उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता। बॉक्सिंग में आज भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले प्रीति पवार और जैस्मिन लबोरिया ने भी गोल्ड मेडल जीते थे। यह साक्षी का पहला CWG टाइटल है।

इसके कुछ मिनट बाद ही गोल्‍ड की हैट्रिक चौके में बदल गई। प्रिया घांघस (Priya Ghanghas) ने भी बॉक्सिंग में गोल्‍ड पर कब्‍जा जमाया। प्रिया ने 60 किग्रा फाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल को 4-1 से शिकस्‍त दी। बॉक्सिंग में भारत का यह चौथा गोल्‍ड मेडल है।

1 घंटे के भीतर ही भारत के खाते में तीसरा गोल्‍ड मेडल आ गया। अरुंधति चौधरी (Arundhati Choudhary) ने महिलाओं के 70kg फाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए बॉक्सिंग में 5 गोल्ड मेडल किसी भी संस्करण में सबसे ज्‍यादा हैं।

साक्षी ने सर्वसम्मति से पहला राउंड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी रेंज का बेहतरीन इस्तेमाल किया। कुछ परेशान करने वाले जैब्स से रूबी व्हाइट को काबू में रखा। रूबी ने साक्षी को फंसाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी की शानदार बॉडी मूवमेंट और फुटवर्क के आगे नाकाम रहीं।

इसके बाद रूबी व्हाइट ने पंच के कुछ अच्छे कॉम्बिनेशन के साथ अपने खेल में सुधार किया। वह साक्षी के चेहरे पर एक शानदार ओवरहैंड क्रॉस पंच मारने में भी कामयाब रहीं, लेकिन भारतीय बॉक्सर 4-1 के फैसले से राउंड जीतने में सफल रहीं। व्हाइट के काफी सुधार के बावजूद, साक्षी ही बेहतर बॉक्सर साबित हुईं।

आज भारत के मुक्केबाजों का प्रदर्शन

  • गोल्ड: प्रीति पवार ने महिलाओं के 54kg फाइनल में स्कारलेट सवाना डेलगाडो (कनाडा) को 5-0 से हराया।
  • गोल्ड: जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57kg फाइनल में माइकेला वॉल्श (उत्तरी आयरलैंड) को 5-0 से हराया।
  • सिल्वर: जादुमणि सिंह ने पुरुषों के 55kg फाइनल में जे डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया) को हराया।
  • गोल्ड: साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51kg फाइनल में रूबी व्हाइट (इंग्लैंड) को हराया।
  • गोल्ड: प्रिया घांघस ने महिलाओं के 60kg फाइनल में मैरी-बथौल अल-अहमदिएह (कनाडा) को 4-1 से हराया।
  • गोल्‍ड: अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70kg फाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को बुरी तरह हराकर गोल्ड मेडल जीता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button