स्वास्थ्य

दिनभर पेट लगता है गुब्बारे की तरह फूला-फूला, नाश्ते में खाना छोड़ दें ये 3 चीज

दिन की शुरुआत एक अच्छे और पौष्टिक नाश्ते से करने की सलाह हमेशा दी जाती है, क्योंकि सुबह का पहला भोजन पूरे दिन की ऊर्जा और पाचन पर असर डालता है. रातभर के लंबे अंतराल के बाद हमारा शरीर भोजन प्राप्त करता है, इसलिए यह जरूरी है कि नाश्ते में सही चीजों का चुनाव किया जाए.

कई बार जो खाद्य पदार्थ हमें हल्के और हेल्दी लगते हैं, वे वास्तव में पाचन को प्रभावित कर सकते हैं. खासकर खाली पेट इनका सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि सुबह के समय किन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए ताकि पेट स्वस्थ रहे और दिनभर हल्कापन महसूस हो.

नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए

व्हाइट ब्रेड
नाश्ते में व्हाइट ब्रेड खाना कई लोगों की आदत होती है. लेकिन मैदे से बनी इस ब्रेड में फाइबर बहुत कम होता है और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं. इसे खाने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. साथ ही यह ब्लड शुगर को भी तेजी से बढ़ा सकती है.

मक्खन लगे पराठे
मक्खन या चीज से भरपूर पराठे भी सुबह पेट पर भारी पड़ सकते हैं. इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे भोजन को पचने में अधिक समय लगता है. इसके कारण पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है और गैस की शिकायत भी हो सकती है. लंबे समय तक ऐसा नाश्ता करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी रहता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button