ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

Quit Smoking: धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है. इस तरह का बयान तो आप पढ़ते या सुनते रहे होंगे. आपने यह संदेश सिगरेट के पैकेट पर बड़े मोटे अक्षरों में लिखा देखा होगा. फिर भी लोग नजरअंदाज करते हुए बड़े शौक से सिगरेट निकालते हैं और पीते हैं. सिगरेट छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो इसकी लत से बाहर निकला जा सकता है. धूम्रपान करने से दमा, टीबी, और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, सिगरेट छोड़ने की शुरुआत छोटे, लेकिन प्रभावी कदमों से की जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसे 4 तरीके, जो इस आदत को छोड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं.
छोड़ने की तारीख तय करें और उसी पर टिके रहें
सबसे पहले एक निश्चित तारीख तय करें कि उस दिन के बाद सिगरेट नहीं पीनी है. इस फैसले की जानकारी परिवार या दोस्तों को भी दें, ताकि वे आपका हौसला बढ़ा सकें. तय लक्ष्य होने से अपने फैसले पर टिके रहना आसान हो सकता है.
लत बढ़ाने वाले ट्रिगर्स से बनाएं दूरी
कुछ लोगों को चाय, कॉफी, तनाव या दोस्तों के साथ बैठने पर सिगरेट पीने की इच्छा होती है. ऐसे ट्रिगर्स की पहचान करें और उनसे बचने की कोशिश करें. जब सिगरेट की तलब महसूस हो, तब पानी पिएं, च्यूइंग गम चबाएं या थोड़ी देर टहल लें.
व्यायाम और नई आदतों को दिनचर्या में शामिल करें
रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग या तेज चाल से पैदल चलना तनाव कम करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही कोई नया शौक अपनाना या खुद को व्यस्त रखना भी बार-बार सिगरेट पीने की इच्छा को कम करने में सहायक हो सकता है.
जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह लें
अगर बार-बार कोशिश करने के बाद भी सिगरेट नहीं छूट रही है तो डॉक्टर या तंबाकू मुक्ति विशेषज्ञ से सलाह लें. जरूरत पड़ने पर वे निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT), दवाओं या काउंसलिंग की सलाह दे सकते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा शुरू न करें.
तुरंत छोड़ने के लिए अपनाएं सीक्रेट तरीका
‘4-D’ फॉर्मूला सबसे असरदार तरीका माना जाता है. जब भी तलब लगे तो इंतजार करें, क्योंकि तलब पांच मिनट में टल जाती है, गहरी सांसें लें, पानी पिएं और किसी अन्य काम में ध्यान भटकाएं.



