छत्तीसगढ़

राजधानी के 6 स्थानों पर बनाया जाएगा वेंडिंग जोन, ट्रैफिक में अव्यवस्था को दुरुस्त करने की हो रही कवायद

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर अब स्ट्रीट वेंडरों को विस्थापित करने की तैयारी में है. रायपुर शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था को देखते हुए नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी ने 6 वेंडिंग जोन विकसित करने की स्वीकृति दे दी है. पहले चरण में मॉडल स्वरूप 6 अलग-अलग जगहों पर वेंडिंग जोन के लिए भूमि चिन्हित की गई है. इन वेंडिंग ज़ोन के टेंडर पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों के माध्यम से रेवन्यू शेयरिंग मॉडल की तर्ज पर मॉडल वेंडिंग जोन बनाये जाएगा. नगर निगम रायपुर वेंडिंग जोन के लिए किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं करने जा रही है. यह विज्ञापन एजेंसियों के माध्यम से रेवन्यू शेयरिंग पर आधारित होगा. जिसमें तीन स्थलों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button