छत्तीसगढ़

CG Assembly :कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र,8 विधेयक और 1033 सवालों पर होगी चर्चा

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसमें कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।इस मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार सदन में 8 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। वहीं, विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 1033 सवाल विधायकों की ओर से लगाए गए हैं, जिनका जवाब सरकार सदन में देगी।

सत्र के दौरान किसानों की समस्याएं, रायपुर के नकटी गांव का मुद्दा, कानून-व्यवस्था, विकास कार्य, बिजली, पानी और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है, जबकि सरकार भी अपने कामकाज और योजनाओं का पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी में है। राजनीतिक तौर पर अहम माने जा रहे इस मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर टकराव देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button