व्यापार

चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने मात्र 5 दिन में शेयर बाजार से कमाया 579 करोड रूपए! जानिए कैसे?

नई दिल्ली, 8 जून 2024|लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्तियों में बड़े पैमाने पर वृद्धि दर्ज की गई है। चंद्रबाबू नायडू द्वारा स्थापित एक कंपनी ने लोकसभा और आंध्र विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी टीडीपी के अच्छे प्रदर्शन के बाद शानदार मुनाफा कमाया है। हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले पांच दिनों में 55 प्रतिशत की उछाल आई है। इससे कंपनी की प्रमोटर नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्ति में 535 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। उनके पास 2.26 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, उनके पास लगभग 3.4 किलो सोना और 41.5 किलो चांदी भी है।

कंपनी की 1992 में की थी स्थापना
चुनाव परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले 3 जून को शेयर 424 रुपए पर कारोबार कर रहा था। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 661.25 रुपए पर है। चंद्रबाबू नायडू ने 1992 में हेरिटेज फूड्स की स्थापना की थी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह भारत में सबसे तेजी से बढ़ती सार्वजनिक-सूचीबद्ध कंपनियों में से एक है।
दिल्ली से राजस्थान तक इन राज्यों मेें फैला है कारोबार
कंपनी के दो व्यावसायिक विभाग हैं- डेयरी और नवीकरणीय ऊर्जा। वर्तमान में हेरिटेज के दूध और दूध उत्पादों की आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाजार में मौजूदगी है।
बेटे को भी 237 करोड़ का फायदा
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, नारा भुवनेश्वरी कंपनी की शीर्ष शेयरधारक हैं और उनके पास 2,26,11,525 शेयर हैं। नायडू के बेटे नारा लोकेश के पास भी हेरिटेज फूड्स के 1,00,37,453 शेयर हैं। शेयर में उछाल के बाद, लोकेश की कुल संपत्ति में भी 237.8 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद ही यह तेजी शुरू हो गई। टीडीपी ने 17 सीटों में से 16 पर जीत हासिल की, और एनडीए को चुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button