छत्तीसगढ़
जैतखम्भ को काटने को लेकर सतनामी समाज में आक्रोश, उचित कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

रायपुर. सतनामी समाज ने बड़ी संख्या में आज राजधानी के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जैतखम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले में ज्ञापन सौंपा. सतनामी समाज ने कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.



