अमेरिकी सेना ने ईरान के ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर किए हमले; युद्धविराम पर मंडराया संकट

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईरानी मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों तथा तटीय रडार चौकियों पर हमले किए।
यह कार्रवाई वाशिंगटन द्वारा तेहरान पर एक मालवाहक जहाज पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की गई, जिससे मध्य पूर्व में युद्धविराम को गंभीर झटका लगा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये हमले ईरानी सेना द्वारा वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ अनुचित आक्रामकता के जवाब में किए गए।
सेटकॉम ने इसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले का जोरदार जवाब बताया। अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन किया था।
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने दक्षिणी बंदरगाह शहर सिरिक के ताहेरूयेह घाट पर शुक्रवार देर रात एक बड़े विस्फोट की खबर दी। स्थानीय रिपोर्टर के हवाले से बताया गया कि घाट क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मध्य पूर्व में राजनयिक स्तर पर युद्ध को नियंत्रित करने और तनाव कम करने की कोशिशें चल रही हैं। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव से क्षेत्र में अस्थिरता और गहरा सकती
‘होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को मदद प्रदान कर रही अमेरिकी सेना’
सेंटकॉम ने यह भी बताया कि उसकी सेनाएं होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में सहायता और समन्वय प्रदान कर रही हैं। अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में लगातार मौजूद है और सतर्क है, ताकि ईरान के साथ हुए समझौते के सभी नियमों का पालन हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे।



