खेल

टीम इंडिया के स्टार ने लिए सात फेरे, सामने आई आकाशदीप की शादी

नई दिल्ली. भारतीय टीम के गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन के नई पारी की शुरुआत की है. डेहरी के अक्षिता राज के साथ उन्होंने बुधवार को शादी के सात फेरे लिए. अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में उनकी शादी हुई है. इस दौरान भोजपुरी के स्टार पवन सिंह, क्रिकेटर मुकेश कुमार के अलावा कोई दिग्गज वाराणसी पहुंचे. आकाशदीप ने अक्षिता राज को वरमाला पहनाया.

भारत के लिए खेलने वाले इस स्टार की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शामिल होकर जोड़े के इस दिन को खास बनाया. कई क्रिकेटर तथा फिल्मी दुनिया के लोग भी पहुंचे हैं. शादी के बाद की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. इसे सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है. जहां आकाशदीप बारात लेकर अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे थे.

तस्वीर में दुल्हन अक्षिता राज टीम इंडिया के स्टार आकाशदीप को वरमाला पहना रही है. दोनों के वरमाला के बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया. और शुभकामनाएं दी. वाराणसी के एक पांच सितारा होटल की यह तस्वीर है. आकाशदीप शिवसागर थाना क्षेत्र के बद्दी के रहने वाले हैं. कुछ दिन पहले उन्हें बधाई देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके गांव पहुंचे थे. 21 जून को आकाशदीप की तिलक समारोह में भी कई नाम चिन लोगों पर आए थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button